Karnataka CM News Live Updates: सिद्धारमैया ने राहुल गांधी के सामने रख दी बड़ी शर्त, यहां फंस गया पेंच, कल CLP की बैठक
Karnataka CM News Live Updates: कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर सियासी हलचल तेज बनी हुई है. इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की, जिसे कांग्रेस के भीतर सत्ता संतुलन और नए नेतृत्व की दिशा में अहम माना जा रहा है. रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसे 'बेहद सौहार्दपूर्ण बैठक' बताया और कहा कि कई राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई. राज्यपाल थावर चंद गहलोत सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार कर चुके हैं और उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा गया है. वहीं डीके शिवकुमार भी दिल्ली में मौजूद हैं. शनिवार को बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री पर फैसला संभव है.