Karnataka CM News Live Updates: सिद्धारमैया पहुंचे दिल्ली, राहुल गांधी से होगी मुलाकात, कल बेंगलुरु में विधायक दल की बैठक

Karnataka CM News Live Updates: सिद्धारमैया पहुंचे दिल्ली, राहुल गांधी से होगी मुलाकात, कल बेंगलुरु में विधायक दल की बैठक
Karnataka CM News Live Updates: कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर सियासी हलचल चरम पर पहुंच गई है. इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया दिल्ली पहुंच चुके हैं और आज रात राहुल गांधी के साथ उनकी अहम बैठक होने वाली है. राज्यपाल थावर चंद गहलोत उनका इस्तीफा स्वीकार कर चुके हैं, लेकिन नई व्यवस्था तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा गया है. डीके शिवकुमार भी दिल्ली पहुंच गए हैं, जिससे नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. वहीं शनिवार को बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होने की संभावना है, जिसमें कर्नाटक के नए नेतृत्व पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है. इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें इस मामले पर हर अपडेट.