Jhargram Election Result: जहां पीएम मोदी ने खाई थी झालमुड़ी, उस झारग्राम में कैसा रहा नतीजा, बीजेपी-टीएमसी में कौन खुश?
Jhargram Assembly Election Results: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में झारग्राम सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. यह वही क्षेत्र है जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साधारण स्टॉल पर रुककर झालमुड़ी का स्वाद लिया था. अब इस 'झालमुड़ी वाली सीट' पर बीजेपी के लक्ष्मी कांत साव ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के गढ़ में बड़ी सेंध लगाते हुए मोंगल सोरेन को 38147 वोटों के भारी अंतर से हरा दिया है. इस जीत ने न केवल बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया है, बल्कि टीएमसी के अभेद्य माने जाने वाले इस किले को भी ध्वस्त कर दिया है.