JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस्‍ड में हो गए पास, लेकिन 12वीं में कम नंबर हैं? तो भी न लें टेंशन

JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस्‍ड में हो गए पास, लेकिन 12वीं में कम नंबर हैं? तो भी न लें टेंशन
JEE Advanced 2026: CBSE के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को लेकर चल रहे विवाद के बीच JEE Advanced 2026 क्वालिफाई करने वाले हजारों छात्रों के लिए राहत भरी खबर आई है. IIT Roorkee ने साफ किया है कि जिन उम्मीदवारों ने JEE Advanced पास कर लिया है, वे 12वीं के अंकों को लेकर फिलहाल चिंता न करें और JoSAA 2026 काउंसलिंग के लिए जरूर रजिस्ट्रेशन करें हालांकि संस्थान ने यह भी स्पष्ट किया है कि अंतिम एडमिशन तभी मिलेगा, जब उम्मीदवार बोर्ड परीक्षा से जुड़ी निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करेगा.