Jammu: तारा चौक में बिजली के खंभे में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी

Jammu: तारा चौक में बिजली के खंभे में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी
जम्मू के बिश्नाह इलाके के तारा चौक में शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली के खंभे में भीषण आग लग गई. आग की लपटों और तारों से निकलती चिंगारियों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने सप्लाई बंद कर दी, जबकि दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. फिलहाल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है.