Income Tax Update : आईटीआर-2 फॉर्म से रिटर्न भरना शुरू, किस तरह की कमाई करने वालों के लिए है यह सुविधा
ITR Form-2 : आयकर विभाग ने इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए आईटीआर फॉर्म-2 को ऑनलाइन कर दिया है. अब करदाता अपना रिटर्न दाखिल कर सकते हैं. आईटीआर फॉर्म-2 उन टैक्सपेयर्स को भरना होता है, जिनकी कमाई स्टॉक्स या म्यूचुअल फंड के जरिये होती है और खेती से भी 5,000 से ज्यादा की कमाई करते हैं.