IIT दिल्ली ने लिया बड़ा फैसला! इनोवेशन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, कंपनियों और छात्रों की बदलेगी किस्मत
IIT Delhi, Industry Membership Program: IIT Delhi ने एक खास इंडस्ट्री मेंबरशिप प्रोग्राम की शुरुआत की है. जिसके तहत देश-विदेश की कंपनियां संस्थान के एडवांस रिसर्च, विषय विशेषज्ञों और अत्याधुनिक तकनीकों से सीधे जुड़ सकेंगी. इस पहल से न सिर्फ औद्योगिक इनोवेशन, रोजगार और स्किल डेवलपमेंट को रफ्तार मिलेगी, बल्कि आईआईटी के छात्रों को भी सीधे इंडस्ट्री लीडर्स के साथ काम करने और व्यावहारिक ज्ञान सीखने का एक शानदार मौका मिलेगा.