IAF की वर्दी से सुवेंदु के 'सारथी' तक: कौन थे चंद्रनाथ रथ, जिन्होंने ममता की हार की लिखी थी पटकथा
Meet Chandranath Rath: चंद्रनाथ रथ पश्चिम बंगाल भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के सबसे करीबी सहयोगियों में गिने जाते थे. एयरफोर्स की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए रथ ने भवानीपुर विधानसभा चुनाव में सुवेंदु की रणनीति तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी. वह सुवेंदु अधिकारी के निज सहायक (पीए) के रूप में काम कर रहे थे. भाजपा नेताओं के मुताबिक, ममता बनर्जी को हराने वाली चुनावी प्लानिंग में वह बैक-एंड मैनेजर के तौर पर सक्रिय थे. 6 मई को मध्यामग्राम में गोलीबारी में उनकी मौत हो गई, जिसके बाद बंगाल की राजनीति में हलचल मच गई है. भाजपा इसे साजिश बता रही है जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है.