Hyderabad News: मिठास का डबल डोज! क्या आपने चखा है खोवा गुलाब जामुन गोला? स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे आइसक्रीम भी
Hyderabad Khova Gulab Jamun Gola: गर्मियों के मौसम में लोग ठंडे और स्वादिष्ट डेजर्ट की तलाश में रहते हैं, और ऐसे में हैदराबाद का खोवा गुलाब जामुन गोला तेजी से लोगों की पसंद बनता जा रहा है. यह खास मिठाई पारंपरिक गुलाब जामुन और ठंडे गोले का अनोखा मिश्रण है, जो स्वाद के साथ ठंडक का भी एहसास कराता है. खोवे की मिठास, गुलाब जामुन का फ्लेवर और बर्फ की ठंडक इसे गर्मियों का परफेक्ट डेजर्ट बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी यह फूड आइटम काफी वायरल हो रहा है और फूड लवर्स इसे चखने के लिए खासतौर पर हैदराबाद पहुंच रहे हैं. स्थानीय दुकानों पर इसकी जबरदस्त डिमांड देखने को मिल रही है.