Hyderabad Mini France: हैदराबाद में छिपा है ‘मिनी फ्रांस’! जहां दफन है फ्रांसीसी सैनिकों का गौरवशाली इतिहास

Hyderabad Mini France: हैदराबाद में छिपा है ‘मिनी फ्रांस’! जहां दफन है फ्रांसीसी सैनिकों का गौरवशाली इतिहास
Hyderabad Mini France: हैदराबाद में स्थित मौला अली फ्रेंच कब्रिस्तान को ‘मिनी फ्रांस’ के नाम से जाना जाता है. यह ऐतिहासिक स्थल उन फ्रांसीसी सैनिकों की याद में बना है, जिन्होंने हैदराबाद की सेना में सेवा दी थी. यहां दफन इन सैनिकों की कब्रें आज भी उस दौर की सैन्य वीरता और भारत-फ्रांस संबंधों की कहानी बयां करती हैं. यह जगह आम पर्यटकों की नजरों से दूर है, लेकिन इतिहास प्रेमियों के लिए बेहद खास मानी जाती है. शांत वातावरण और पुरानी वास्तुकला इस स्थल को और भी आकर्षक बनाते हैं. यह कब्रिस्तान न केवल हैदराबाद के गौरवशाली सैन्य इतिहास को दर्शाता है, बल्कि औपनिवेशिक दौर की झलक भी प्रस्तुत करता है.