HDFC Bank : एचडीएफसी बैंक में सबकुछ अच्‍छा है भी कि नहीं! 3 महीने में दूसरी बार देनी पड़ी सफाई, अब ब्‍याज पर उठे सवाल

HDFC Bank : एचडीएफसी बैंक में सबकुछ अच्‍छा है भी कि नहीं! 3 महीने में दूसरी बार देनी पड़ी सफाई, अब ब्‍याज पर उठे सवाल
HDFC Bank Row : एचडीएफसी बैंक के सामने 3 महीने में दूसरी बार ऐसी स्थिति आ गई है कि उसे सफाई देनी पड़ रही है. मार्च में पूर्व पार्ट टाइम चेयरमैन के अचानक इस्‍तीफे से पैदा हुए सवालों का जवाब अभी मिला भी नहीं था कि बैंक पर जमा आकर्षित करने के लिए 45 करोड़ रुपये देने का आरोप लग गया है. वैसे तो बैंक ने इसे भी निराधार बताया है, लेकिन निवेशकों के मन में सवाल उठने बंद नहीं हो रहे.