GST Update : कारोबारियों के लिए बड़ी खबर! अब हर डिलीवरी का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, जीएसटी फर्जीवाड़े पर कसेगी लगाम

GST Update : कारोबारियों के लिए बड़ी खबर! अब हर डिलीवरी का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, जीएसटी फर्जीवाड़े पर कसेगी लगाम
GST Update : जीएसटी नेटवर्क ने सामान की आवाजाही की सही ट्रैकिंग और ई-वे बिल की निगरानी के लिए डिजिटल रिकॉर्ड की व्‍यवस्‍था शुरू की है. जीएसटीएन ने कहा है कि अब कारोबारियों को सामान की डिलीवरी पूरी होने के बाद ई-वे बिल क्‍लोज करना होगा. इससे डुप्‍लीकेट बिलिंग पर लगाम लगेगी और फर्जीवाड़ा बंद होगा.