Ground Report: सड़क पर सीवर, घरों में गंदा पानी… मदीना कॉलोनी में बढ़ा संकट, शिकायतों के बाद भी नहीं मिला समाधान

Ground Report: सड़क पर सीवर, घरों में गंदा पानी… मदीना कॉलोनी में बढ़ा संकट, शिकायतों के बाद भी नहीं मिला समाधान
Dholpur Ground Report: मदीना कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो की समस्या ने लोगों का जीवन मुश्किल बना दिया है. कॉलोनी की सड़कों पर गंदा पानी बहने से हालात इतने खराब हो चुके हैं कि बच्चे उसी गंदगी के बीच आने-जाने को मजबूर हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया. जगह-जगह जमा सीवर का पानी बदबू और बीमारियों का खतरा बढ़ा रहा है. बारिश और गर्मी के मौसम में हालात और भी गंभीर हो जाते हैं. लोगों का आरोप है कि सड़कें अब नालों जैसी दिखाई देने लगी हैं, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है. बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.