Ground Report : सीकर कैसे अचानक बन गया कोचिंग किंग, NEET पेपर लीक से क्यों सवालों में शहर?
NEET पेपर लीक के बाद देश में इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा सीकर की हो रही है. वर्ष 2024 में देश के 50 टॉप स्कोरिंग वाले सेंटरों में से 37 सिर्फ सीकर से थे. यानी कोचिंग सिटी कोटा से भी कहीं ज्यादा सेलेक्शन सीकर ने दिए थे. और अब 2026 में पेपर लीक के तार भी सीकर से जुड़े. ऐसे में सीकर के सेलेक्शन को लेकर तमाम तराह की बातें होने लगी. इन सभी सवालों का जवाब तलाशने के लिए न्यूज 18 इंडिया की टीम सीकर के कोचिंग सेंटर पहुंची, वहां हमारी पड़ताल में क्या कुछ नजर आया आप खुद देखिए...