Ground report: शिकोहाबाद से एटा बाईपास तक खस्ताहाल सड़कें, गड्ढों से हो रहे हादसे और मौत, अधिकारी यहां से गुजरते हैं लेकिन ध्यान नहीं जाता

Ground report: शिकोहाबाद से एटा बाईपास तक खस्ताहाल सड़कें, गड्ढों से हो रहे हादसे और मौत, अधिकारी यहां से गुजरते हैं लेकिन ध्यान नहीं जाता
शिकोहाबाद से एटा बाईपास मार्ग पर जसराना के पास सड़क की हालत बेहद खराब है. मैन रोड पर सड़क के ये गड्ढे लोगों के लिए काल बन रहे हैं. लोकल 18 ने मौके पर जाकर ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की तो लोगों का गुस्सा बाहर निकल आया. स्थानीय निवासी राजपाल सिंह ने बताया कि पिछले एक साल से इस सड़क की हालत बेहद खराब है. ये मैन बाईपास रोड है यहां से हजारों वाहन शिकोहाबाद और जसराना एटा के लिए गुजरते हैं. लेकिन सड़क पर बने ये गड्ढे लोगों के लिए काल बन जाते हैं. यहां आए दिन सड़क हादसे होते हैं. अधिकारी भी यहां से गुजरते हैं लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं जाता.