Ground Report: कचरे का डिब्बा बन गई है मुरादाबाद की गागन नदी, गंगा दशहरा पर लगता है मेला, कराते हैं मुंडन संस्कार

Ground Report: कचरे का डिब्बा बन गई है मुरादाबाद की गागन नदी, गंगा दशहरा पर लगता है मेला, कराते हैं मुंडन संस्कार
जीवनदायिनी कहीं जाने वाली मुरादाबाद की गागन नदी इन दिनों प्रदूषण की वजह से अपना अस्तित्व खोती जा रही है. यहां पर स्थानीय लोग गंदगी डाल देते हैं. घर का डस्टबिन का कूड़ा और तरह-तरह की गंदगी यहां पुल के ऊपर से भी फेंक देते हैं और नीचे आकर भी डाल देते हैं. जिसकी वजह से पूरी गगन नदी कूड़े के अंबार में तब्दील हो गई है. वर्तमान स्थिति की अगर बात की जाए तो पूरी गागन नदी में कीचड़ जैसी स्थिति है और पूरी गागन नदी एक कचरे का डब्बा लग रही है.