Ground Report: एसटीपी प्लांट का नदी में गिराया जा रहा है पानी, यमुना की तरह जमा हुआ झाग, ग्रामीण बोले बदबू से तबियत खराब
मिर्जापुर के पक्का पोखरा में 14 एमएलडी का एसटीपी प्लांट है. पहले एसटीपी प्लांट का पानी नाले के माध्यम से घोड़े शहीद से गंगा नदी में गिराया जाता था. हालांकि, अब इसे महेवा के पास खजूरी नदी में गिराया जा रहा है. पानी में इतना दुर्गंध है कि आस-पास के ग्रामीणों को परेशानी हो रही है. यमुना नदी की तरह झाग जम गया है और पानी एकदम गंदा नजर आ रहा है. पक्का पोखरा में 74 करोड़ रुपये से एसटीपी प्लांट को बनाया गया है. 2025 में हैण्डओवर होकर संचालन करने वाली संस्था के पास चली गई है. हालांकि, पानी प्लांट से आ रहा है, लेकिन पानी की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं.