Gonda Jhali Dham: प्रकृति के बीच बिताएं सुकून भरे पल, गर्मी की छुट्टियों के लिए बेस्ट है गोंडा का झाली धाम

Gonda Jhali Dham: प्रकृति के बीच बिताएं सुकून भरे पल, गर्मी की छुट्टियों के लिए बेस्ट है गोंडा का झाली धाम
Gonda Jhali Dham: गोंडा जिले का 'झाली धाम' प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक शांति का परफेक्ट डेस्टिनेशन है. भीषण गर्मी के बीच ठंडी हवाओं और घने पेड़ों की छांव से घिरा यह स्थान पर्यटकों को मानसिक सुकून देता है. यहां भगवान राम-लक्ष्मण-सीता के मंदिर के साथ कामधेनु गाय के दर्शन भी होते हैं. कम बजट में परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए यह एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है. शहर के शोर से दूर, हरियाली और शांति की तलाश करने वालों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है.