Falta Election Result Live: फाल्टा में रिकॉर्ड जीत की तरफ बीजेपी, भगवा आंधी में उड़ गई टीएमसी, लेफ्ट ने बचाई लाज

Falta Election Result Live: फाल्टा में रिकॉर्ड जीत की तरफ बीजेपी, भगवा आंधी में उड़ गई टीएमसी, लेफ्ट ने बचाई लाज
Falta Assembly Election Result Live:पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर बीजेपी की बढ़त लगातार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचती दिख रही है. यहां बीजेपी कैंडिडेट देबांग्शु पांडा को एक लाख से ज्यादा वोट मिल चुके हैं. वह अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी सीपीएम उम्मीदवार शंभुनाथ कुर्मी के खिलाफ 76,397 वोटों के भारी अंतर से आगे चल रहे हैं.