Falta Election Result Live: फाल्टा में बीजेपी की प्रचंड जीत तय, भगवा आंधी में उड़ गए जहांगीर, लेफ्ट ने बचाई लाज
Falta Assembly Election Result Live:पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा की जीत का ऐलान बस औपचारिकता भर रह गई है. चुनाव आयोग (ECI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक फाल्टा में हुए पुनर्मतदान की मतगणना में बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा को अब तक 57,318 वोट मिले हैं. वहीं दूसरे स्थान पर मौजूद सीपीएम के शंभुनाथ कुर्मी को 23,095 वोट ही मिल पाए हैं.