Falta Election Result Live: 'डायमंड हार्बर मॉडल' बना टीएमसी का 'हार-बार मॉडल', फॉल्टा जीत पर सीएम सुवेंदु का ममता पर प्रहार

Falta Election Result Live: 'डायमंड हार्बर मॉडल' बना टीएमसी का 'हार-बार मॉडल', फॉल्टा जीत पर सीएम सुवेंदु का ममता पर प्रहार
Falta Assembly Election Result Live:फॉल्टा विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के देबांगशु पांडा ने 1,09,021 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. उन्हें कुल 1,49,666 वोट मिले जबकि माकपा के शंभू नाथ कुर्मी दूसरे और कांग्रेस के अब्दुर रज्जाक मुल्ला तीसरे स्थान पर सिमट गए. इस प्रचंड जीत के बीच टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मतगणना प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हुए चुनाव आयोग से तत्काल स्पष्टीकरण की मांग की है.