Falta Election Result Live: 'फाल्टा में भाग खड़े हुए टीएमसी के लोग, बीजेपी का कोई मुकाबला नहीं' चुनाव रिजल्ट पर दिलीप घोष
Falta Assembly Election Result Live: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की चर्चित फाल्टा विधानसभा सीट के नतीजों पर आज देशभर की नजरें टिकी हैं. इस सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी थी, जिससे बीजेपी उम्मीदवार देबांगशु पांडा की जीत लगभग तय मानी जा रही है. हालांकि गुरुवार को रीपोलिंग के दौरान ईवीएम में जहांगीर खान का नाम भी दिख रहा था. ऐसे में सवाल यही बरकरार है क्या पश्चिम बंगाल की तरह फाल्टा में भी बीजेपी का झंडा लहराएगा या फिर टीएमसी कैंडिडेट जहांगीर खान का खेला कोई काम करेगा.