Explainer: 673 हेक्टेयर का 'हरित फेफड़ा', दिल्ली को कैसे रखता है ठंडा?
Explainer: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने हाल ही में दिल्ली के सेंट्रल रिज क्षेत्र को हरित फेफड़ा बताते हुए आरक्षित वन घोषित किया है. यह क्षेत्र दिल्ली के एक बहुत बड़े इलाके को ठंडा रखने का काम करता है. 673 हेक्टेयर में फैला यह रिज दिल्ली के लिए प्राकृतिक एयर कंडीशनर और ढाल की तरह काम करता है.