Explainer: जमानत को क्यों सुप्रीम कोर्ट ने फिर कहा मूलभूत अधिकार, पिछली बेंच के फैसले पर आपत्ति
सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की बेंच ने जमानत को लेकर एक फैसला दिया है. जिसमें जमानत को मूलभूत अधिकार माना गया है. जो साफ कहता है कि किसी भी गंभीर कानून के तहत भी किसी को सालों साल जेल में जेल में नहीं रख सकते. ये फैसला ऐतिहासिक और दूरगामी माना जा रहा है. जानते हैं कि ये फैसला क्या है और क्या असर डालने वाला है.