Election Result Analysis | एक्टर विजय का प्रचंड उलटफेर, असम में बीजेपी की जीत तय, बंगाल-केरल में कांटे की टक्कर

Election Result Analysis | एक्टर विजय का प्रचंड उलटफेर, असम में बीजेपी की जीत तय, बंगाल-केरल में कांटे की टक्कर
विधानसभा चुनाव परिणाम : पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल , असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझान और परिणाम मिलने शुरु हो रहे हैं. सबसे पहले बैलट पेपर की काउंटिंग शुरू हुई है. कुल 823 सीटों पर चुनाव हुए हैं. सबकी नजर पश्चिम बंगाल पर है. चार मई दीदी गई वाला बीजेपी का नारा सच साबित होता है या नहीं. उधर तमिलनाडु में एक्टर विजय की अगुआई में टीवीके दमदार प्रदर्शन कर रही है. 140 सीटों के रुझान आए हैं और टीवीके 47 सीटों पर आगे है. अगर यही परिणाम में तब्दील हो गए तो विजय के बिना सरकार बनाना मुश्किल होगा.