Dokra Art: क्यों दोबारा नहीं बन सकती आदिलाबाद की एक भी मूर्ति? जानिए 4000 साल पुरानी कला का रहस्य
Dokra Art: तेलंगाना के आदिलाबाद की प्राचीन 'डोकरा कला' अपने 'सिंगल-यूज़ मोल्ड' के कारण विश्व में इकलौती है. यहाँ की हर मूर्ति अनूठी होती है क्योंकि सांचा एक बार ही इस्तेमाल होता है. 2018 में जीआई टैग पाने वाली यह 4,000 साल पुरानी कला आज मशीनी नकल और बिचौलियों के कारण संकट में है. कारीगरों की गिरती आय और नई पीढ़ी के पलायन से यह नायाब धरोहर विलुप्त होने की कगार पर है. इसे बचाने के लिए सीधे बाजार और सरकारी सहायता की सख्त आवश्यकता है ताकि यह आदिम कला भावी पीढ़ियों के लिए बची रहे.