DMK को यूं ही नहीं छोड़कर चली गई कांग्रेस; 13 साल पुरानी टीस थी, अब लिया इंतकाम
तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर अनिश्चितता खत्म करते हुए विदुथलाई चिरुथाइगल काची ने तमिलगा वेत्री कषगम को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की. विजय का समर्थन करने से जुड़े वीसीके के निर्णय के कुछ ही देर बाद, द्रमुक के एक और सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने भी टीवीके को समर्थन दे दिया. आईयूएमएल के दो विधायक हैं.