DK Shivakumar: 23 की उम्र में PM के खिलाफ लड़ा चुनाव, 36 सालों से नहीं हारा कोई इलेक्शन, अब 'कनकपुरा के चट्टान' के हाथों में कर्नाटक की कमान!
कर्नाटक की राजनीति में आखिरकार वो बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जिसका इंतजार लंबे समय से था. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है और अपने उत्तराधिकारी के तौर पर 'कनकपुरा के रॉक' कहे जाने वाले डीके शिवकुमार के नाम का प्रस्ताव रख दिया है. यह कहानी एक ऐसे कद्दावर नेता की है जिसने 23 साल की उम्र में देश के पूर्व प्रधानमंत्री को टक्कर दी थी और आगे चलकर उनके बेटे को भी हराया था.