Diamond Harbour Chunav Results LIVE: डायमंड हार्बर सीट पर क्या TMC का तिलिस्म तोड़ पाएगी BJP? यहां जानें पल-पल का अपडेट
Diamond Harbour Chunav Results LIVE: पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर विधानसभा सीट पर टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. दक्षिण 24 परगना जिले की यह अहम सीट डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है और पिछले एक दशक से यहां तृणमूल कांग्रेस का दबदबा कायम है. हालांकि बीजेपी लगातार अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है. चुनावी मैदान में टीएमसी के पन्ना लाल हल्दर, बीजेपी के दीपक कुमार हल्दर, कांग्रेस के गौतम भट्टाचार्य और सीपीआईएम के समर नैया समेत कुल 10 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. थोड़ी ही देर में मतगणना शुरू होगी.