CM बनते ही थलापति का बड़ा एक्शन: 'विजय' मोड में नई सरकार, एक झटके में बदल डाले कई विभागों के बड़े अफसर
CM Thalapathy Vijay: तमिलनाडु की राजनीति में 'थलापति' विजय के मुख्यमंत्री बनते ही प्रशासनिक गलियारों में बड़ा फेरबदल हुआ है. नई टीवीके (TVK) सरकार की कमान संभालते ही विजय ने मंगलवार को राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया. वित्त, राजस्व, पर्यटन और शराब बिक्री नेटवर्क जैसे महत्वपूर्ण विभागों के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं. एन. मुरुगानंदम को राजस्व प्रशासन का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि एमए सिद्दीकी को वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सत्ता संभालने के मात्र 48 घंटों के भीतर लिया गया यह निर्णय राज्य में बड़े बदलावों का संकेत दे रहा है.