CM Siddaramaiah Resignation LIVE: सीएम सिद्दारमैया का आज विदाई ब्रेकफास्ट, डीके शिवकुमार भी होंगे शामिल, फिर 3 बजे दे सकते हैं इस्तीफा
CM Siddaramaiah Resignation LIVE: कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर मचा घमासान अब थमने को है. सीएम सिद्दारमैया ने अब पद से इस्तीफा देने का मन बना लिया है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सिद्दारमैया आज यानी गुरुवार 28 मई 2026 को इस्तीफा दे सकते हैं. इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने सिद्दारमैया के साथ कई बार मैराथन मीटिंग की थी.