CM Siddaramaiah Resignation LIVE: सिद्धारमैया की दिल्ली वाली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, अब राहुल गांधी से शुक्रवार को होगी मुलाकात
CM Siddaramaiah Resignation LIVE: कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया राहुल गांधी से मिलने के लिए दिल्ली रवाना हुए थे, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में खराब मौसम के कारण उनकी फ्लाइट जयपुर डायवर्ट हो गई. अब उनकी राहुल गांधी से शुक्रवार सुबह 9 बजे मुलाकात होगी. इस बीच, उड़ान डायवर्ट होने के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर सिद्धारमैया की मुलाकात राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से हुई.