CJI को रोज सैकड़ों लेटर मिलते हैं तो क्या उसे... वकील पर बरसे जस्टिस नागरत्ना, PIL को बताया पैसा याचिका
जस्टिस नागरत्ना ने सबरीमाला मंदिर पर दाखिल पीआईएल को लेकर तीखा कमेंट किया. उन्होंने कहा कि यह अब प्राइवेट हित वाली याचिका है. पीआईएल का इस्तेमाल अब पब्लिसिटी और पैसे के लिए हो रहा है. इसे पॉलिटिकल फायदे वाली याचिका भी बना दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट केवल असली और प्रामाणिक याचिकाओं पर ही सुनवाई करता है.