CBSE OSM Row: धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- 'किसी भी छात्र की शिकायत अनसुलझी नहीं रहेगी'
CBSE OSM Row: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली में CBSE की नई मूल्यांकन प्रणाली OSM (ऑन-स्क्रीन मार्किंग) को लेकर साफ शब्दों में कहा कि यह पूरी तरह छात्र-केंद्रित, पारदर्शी और भविष्य की जरूरतों के मुताबिक बनाई गई व्यवस्था है. उन्होंने बताया कि इस बार बोर्ड ने परीक्षा मूल्यांकन में तकनीक का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया है जो अपने आप में एक बड़ा सुधार है.