CBSE OSM विवाद पर नया बवाल! ‘ऑफलाइन एग्जाम था,वेबसाइट कैसे हैक होगी?’ बयान पर मचा हंगामा

CBSE OSM विवाद पर नया बवाल! ‘ऑफलाइन एग्जाम था,वेबसाइट कैसे हैक होगी?’ बयान पर मचा हंगामा
CBSE के OSM सिस्टम को लेकर चल रहा विवाद अब सिर्फ कॉपी चेकिंग तक सीमित नहीं रह गया है. पहले छात्रों ने गलत मार्किंग, धुंधली आंसरशीट और दूसरी कॉपियां मिलने की शिकायतें उठाईं, फिर पोर्टल हैक होने के दावे सामने आए. अब CBSE रीजनल हेड के एक बयान ने पूरे मामले को और गरमा दिया है. 'उनके ऑफलाइन परीक्षा हुई थी इसलिए वेबसाइट हैक नहीं हो सकती'वाले बयान पर सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक बहस छिड़ गई है और लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर डिजिटल मूल्यांकन सिस्टम की सुरक्षा कितनी मजबूत है?