CBSE Answer Book: स्‍कैन कॉपियों को लेकर बड़ा अपडेट, तीन घंटे में आए 1.27 लाख से ज्यादा आवेदन

CBSE Answer Book: स्‍कैन कॉपियों को लेकर बड़ा अपडेट, तीन घंटे में आए 1.27 लाख से ज्यादा आवेदन
CBSE Answer Book Portal: CBSE 12वीं के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है. Answer Book की स्कैन कॉपी देखने के लिए शुरू किया गया बोर्ड का ऑनलाइन पोर्टल अब पूरी तरह से सामान्य तरीके से काम कर रहा है. भारी ट्रैफिक के बावजूद सिर्फ तीन घंटे में 1.27 लाख से ज्यादा आवेदन दर्ज हुए हैं. बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक लिंक से ही आवेदन करें और बार-बार पेमेंट या फॉर्म सबमिट करने से बचें.