CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी, रोल नंबर भूलने पर क्या करें?
CBSE 12th Result 2026 LIVE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट बहुत जल्द जारी होने वाला है. सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 से जुड़े सभी अपडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं. इसके अलावा, डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी सरकारी रिजल्ट चेक करने की सुविधा मिलेगी. अगर आप रोल नंबर भूल गए हैं तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है.