Bypoll Election 2026: उपचुनावों के नतीजों ने मचाया गदर! त्रिपुरा-नागालैंड-गुजरात में BJP की प्रचंड जीत, बारामती में सुनेत्रा पवार ने विरोधियों के छुड़ाए छक्के!

Bypoll Election 2026: उपचुनावों के नतीजों ने मचाया गदर! त्रिपुरा-नागालैंड-गुजरात में BJP की प्रचंड जीत, बारामती में सुनेत्रा पवार ने विरोधियों के छुड़ाए छक्के!
By Election Latest Update: देश के पांच राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के परिणामों ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है. चुनाव आयोग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नागालैंड, त्रिपुरा और गुजरात की सीटों पर शानदार जीत दर्ज कर ली है. महाराष्ट्र की सबसे चर्चित बारामती सीट पर एनसीपी उम्मीदवार सुनेत्रा पवार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से काफी आगे चल रही हैं. वहीं, कर्नाटक की दो सीटों पर कांग्रेस ने अपनी पकड़ मजबूत करते हुए बढ़त बनाई हुई है. मतगणना के साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और परिणाम पल-पल बदल रहे हैं.