Business Idea: खाली छत बदलेगी आपकी किस्मत! सिर्फ 10 हजार के निवेश से 25 दिन में शुरू होगी मोटी कमाई, जानिए कैसे

Business Idea: खाली छत बदलेगी आपकी किस्मत! सिर्फ 10 हजार के निवेश से 25 दिन में शुरू होगी मोटी कमाई, जानिए कैसे
Business Idea: बेरोजगारी और कम कमाई से परेशान लोगों के लिए कोडरमा के कृषि वैज्ञानिक डॉ. ए.के. राय ने एक शानदार बिजनेस आइडिया दिया है. सीड ट्रे और टनल तकनीक के जरिए अब कोई भी व्यक्ति अपने घर की खाली छत या छोटे से हिस्से में महज 10 हजार रुपये का निवेश कर नर्सरी का काम शुरू कर सकता है. इस तकनीक में पौधों की देखभाल बहुत कम करनी पड़ती है और सिर्फ 25 दिनों के भीतर 10 से 15 हजार रुपये तक की शुद्ध कमाई आसानी से की जा सकती है. कम लागत में हर महीने नियमित इनकम चाहने वालों के लिए यह एक बेहतरीन और प्रैक्टिकल मॉडल है.