BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्‍स के मंच से ईरान का अमेरिका पर निशाना, कहा- दबाव की राजनीति अब नहीं चलेगी

BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्‍स के मंच से ईरान का अमेरिका पर निशाना, कहा- दबाव की राजनीति अब नहीं चलेगी
BRICS Summit Live Updates: भारत की मेजबानी में गुरुवार से ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक शुरू हो गई है. ईरान के उप विदेश मंत्री Kazem Gharibabadi ने इस मंच से अमेरिका की एकतरफा पाबंदियों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि दुनिया अब दबाव की राजनीति नहीं, बराबरी और सम्मान चाहती है. ग़रीबाबादी ने कहा कि ईरान ऊर्जा, ट्रांजिट और रणनीतिक ताकत के जरिए BRICS को नई दिशा दे सकता है। नई दिल्ली में जारी बैठकों को उन्होंने “असली बहुपक्षवाद” मजबूत करने की कोशिश बताया.