BPSC TRE 4 प्रदर्शन में बाहरी लोग, भड़का रहे कोचिंग संचालक और राजनीतिक दल, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान
BPSC TRE 4 update news: बिहार में TRE 4 शिक्षक बहाली को लेकर बढ़ते आंदोलन के बीच सरकार ने पहली बार खुलकर अपना राजनीतिक और प्रशासनिक रुख सामने रखा है. शिक्षा मंत्री ने साफ शब्दों में इसे प्रायोजित बताते हुए कहा कि आंदोलन में वास्तविक अभ्यर्थियों के साथ-साथ ऐसे लोग भी सक्रिय हैं, जिनका उद्देश्य शिक्षक बहाली से ज्यादा राजनीतिक और आर्थिक लाभ लेना है.