BJP का नाम लेने पर लोग हंसते थे; बंगाल में जीत पर भावुक हुए बुजुर्ग वर्कर; बयां किया 56 साल का दर्द

BJP का नाम लेने पर लोग हंसते थे; बंगाल में जीत पर भावुक हुए बुजुर्ग वर्कर; बयां किया 56 साल का दर्द
BJP Win in West Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की बढ़त देख पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं में भारी भावुकता देखी जा रही है. 1980 से पार्टी से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ता तपन मल्लिक ने अपनी संघर्षपूर्ण यादें साझा करते हुए बताया कि एक दौर वह भी था जब 'बीजेपी' का नाम लेने पर लोग हंसते थे. उन्होंने भावुक होते हुए याद किया कि बाबरी मस्जिद आंदोलन के दौरान उन्हें छिपकर घर में वीसीआर (VCR) पर वीडियो देखने पड़ते थे, क्योंकि उस समय स्थितियां बहुत कठिन थीं. आज बंगाल में पार्टी को इस मुकाम पर देख मल्लिक की आंखों में खुशी के आंसू हैं. उन्होंने इसे दशकों की अटूट निष्ठा और तपस्या का फल बताया है.