'BJP जॉइन करो या जेल जाओ', संजीव अरोड़ा की रेड पर बरसे केजरीवाल, शुभेंदु अधिकारी का दिया हवाला

'BJP जॉइन करो या जेल जाओ', संजीव अरोड़ा की रेड पर बरसे केजरीवाल, शुभेंदु अधिकारी का दिया हवाला
Arvind Kejriwal: पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ईडी की रेड के बाद राजनीति गरमा गई है. आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि 'बीजेपी जॉइन करो या जेल जाओ' अब केंद्र की राजनीति बन चुकी है. केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का उदाहरण देते हुए सवाल उठाया कि बीजेपी में शामिल होने के बाद नेताओं पर कार्रवाई क्यों रुक जाती है. उन्होंने पंजाब को निशाना बनाए जाने का भी आरोप लगाया.