Bihar CM News : नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए बहुत कुछ किया, क्या बीजेपी किसी महिला को बनाएगी सीएम? ये हैं बड़े दावेदार

Bihar CM News : नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए बहुत कुछ किया, क्या बीजेपी किसी महिला को बनाएगी सीएम? ये हैं बड़े दावेदार
Bihar new CM: नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते हुए उनके लंबे कार्यकाल में महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए. अब जब बिहार की राजनीति बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है और सीएम नीतीश की जगह बिहार को भाजपा का सीएम मिलने की बारी है तो अब एक नया सवाल भी तेजी से उभर रहा है-क्या इस बार भाजपा किसी महिला नेता को मुख्यमंत्री बना सकती है? जानकारों की नजर में भाजपा के सामने यह मौका है कि वह महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाकर बड़ा राजनीतिक संदेश दे. ऐसे में कई नाम चर्चा में हैं.