Bihar Cabinet expansion: सम्राट कैबिनेट में क्या 'टीम निशांत' के युवाओं को मिलेगी जगह? रेस में ये खास नाम
Bihar Cabinet expansion: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार में इस बार एक नया राजनीतिक एंगल उभरकर सामने आया है-'टीम निशांत'. जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भले ही खुद सरकार में कोई पद लेंगे या नहीं इसपर संशय है, लेकिन संगठन में उनकी सक्रियता ने कई नए चेहरों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं.