Bharatpur News: 16 साल बाद मां को सामने देख फूट-फूटकर रो पड़े बेटे, भरतपुर आश्रम का दृश्य कर देगा भावुक
Bharatpur News: भरतपुर के अपना घर आश्रम में 16 साल बाद असम की रोसिया उर्फ आयशा खातून अपने बेटों नूरूल हुडा और नूर साहेद आलम से मिलीं, ईद से पहले परिवार खुशियों से झूम उठा. परिवार को जैसे ही यह जानकारी मिली कि रोसिया जीवित हैं, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उनके बेटे नूरूल हुडा और नूर साहेद आलम तुरंत भरतपुर स्थित आश्रम पहुंचे. मां और बेटों का आमना-सामना होते ही भावनाएं उमड़ पड़ीं.