Bengal New CM LIVE: 'ममता बनर्जी जमीन पर गिरेंगी तो उसका चोट जिंदगी भर नहीं मिटेगा', दिलीप घोष बोले- लोग उन्हें हवा दे रहे
Bengal New CM LIVE: पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच नई सरकार के गठन की गतिविधियां तेज हो गई हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी 8 मई 2026 शुक्रवार को प्रदेश पहुंचेंगे. बताया जा रहा है कि वे भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ शाम 4 बजे अहम बैठक करेंगे. उम्मीद जताई जा रही है कि इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगने के साथ ही मंत्रियों के नामों पर भी फैसला लिया जा सकता है.