Bengal New CM LIVE: बंगाल में दीदी नहीं, अब होगा 'दादा' का राज, सुवेंदु अधिकारी को चुना गया विधायक दल का नेता
Bengal New CM LIVE: पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद भाजपा आई सत्ता में पहुंची. जीत का फैसला 4 मई को ही हो गया था, सस्पेंस नए मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री को लेकर जारी था. उससे पहले ही भाजपा की ओर से शपथ के लिए 9 मई की तारीख ऐलान कर दी गई थी. शपथ में 24 घंटे से भी कम समय बचा है; कोलकता में सीएम के नाम को लेकर दिनभर मंथन जारी रहा. अब इस नाम से सस्पेंस हट चुका है. मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के नाम पर अब औपचारिक मुहर लगना बाकी है. तो जानना जरूरी है कि बंगाल का नया मुख्यमंत्री कौन होगा?