Bengal Chunav Result: ब्रत्य बसु, सुजीत बसु, उदयन गुह... ममता के इन मंत्रियों की फौज भी नहीं बचा पा रही अपनी सीट, जानें कौन आगे?
Star Candidates Who Lost Won: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में ममता बनर्जी के मंत्रियों का पिछड़ना टीएमसी के सांगठनिक पतन का संकेत है. शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु और दमकल मंत्री सुजीत बसु जैसे दिग्गज अपने गढ़ नहीं बचा सके. उत्तर बंगाल के उदयन गुह और दक्षिण बंगाल की शशि पांजा का पिछड़ना भारी सत्ता विरोधी लहर को दर्शाता है. हालांकि, फिरहाद हकीम और शोभनदेव चटर्जी अपनी साख बचाने में सफल रहे, लेकिन भ्रष्टाचार और खराब प्रदर्शन ने अधिकांश मंत्रियों को डुबो दिया.