ASHO के धुलवाए हाथ गुलाबी हो गए, पटना में 'गुलाबी रिश्वतकांड' का खुलासा, रंगे हाथ पकड़ा गया घूसखोर पुलिसवाला
कानून के रखवाले पर ही रिश्वतखोरी का ऐसा शिकंजा कसा कि पूरा पुलिस महकमा सकते में आ गया. पटना के जानीपुर थाना के एडिशनल SHO संजय सिंह को निगरानी विभाग ने उस वक्त रंगे हाथ दबोच लिया, जब वे एक लाख रुपये की रिश्वत अपने हाथों में ले रहे थे. जैसे ही नोटों का पैकेट हाथ में पहुंचा, पहले से जाल बिछाकर बैठी टीम ने फिल्मी अंदाज में छापा मार दिया. इसके बाद केमिकल टेस्ट में हाथ गुलाबी होते ही घूसखोरी का खेल मौके पर ही बेनकाब हो गया.